नर्मदापुरम के मनवाड़ा से लापता शुभम कीर और करण कीर की हत्या करने के मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आरोपी फिलहाल अज्ञात है, लेकिन तीन संदिग्धों को पुलिस ने उठा लिया हैं। इसमें एक मुख्य आरोपी है। तीनों संदिग्धों से पुलिस सख्ती से पूछताछ कर रही है। संदिग्ध बार-बार बयान बदलकर अलग-अलग कहानी सुना रहा है। इस कारण पुलिस अभी फाइनल नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है। दोहरे हत्याकांड में तीन के अलावा ओर भी आरोपी बढ़ने की आशंका है। जिनकी तलाशी के लिए पुलिस ने टीम अलग अलग शहरों में पहुंची है। एएसपी अभिषेक राजन ने बताया शुभम कीर और करण कीर की हत्या में केस दर्ज किया है। तीन संदिग्धों से पूछताछ भी जारी है। आरोपी ओर बढ़ने की संभावना है। मंगलवार को पूरे केस का खुलासा होगा। घर में छाया मातम, हत्यारों को दर्दनाक मौत मिले मृतकों के घर में मातम छाया हुआ हैं। उनके परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। मां, बहन का कहना है कि जिस प्रकार से हमारे बेटे, भाई को मारा। उससे ज्यादा दर्दनाक मौत उन हत्यारों को मिले। ताकि शुभम और करण की आत्मा को शांति मिल सकें। रविवार को अंतिम संस्कार के दौरान जब पुलिस महिलाओं को घर की तरफ ले जा रही थी तो उसकी मृतक की बहन बोल रही थी कि हमारे भाईयों को बहुत बेहरमी से मारा। उस हत्यारे को फांसी दो। मुख्य संदिग्ध के घर पर सुरक्षा में पुलिस तैनात दोहरे हत्याकांड में संदिग्ध केवल कीर, उसके भांजे नवल और एक ओर व्यक्ति से पुलिस पूछताछ कर रही है। उसके घर के बाहर सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात की गई है। ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। 17 दिसंबर की रात से लापता थे दोनों भाई, चक्काजाम किया था मनवाड़ा निवासी शुभम कीर और करण कीर चचेरे भाई थे। शुभम गोपाल बिल्डर्स की जेसीबी चलाता था, जबकि करण उसी जेसीबी पर हेल्पर का काम करता था। 17 दिसंबर की रात करीब 9:30 बजे दोनों स्कूटी से बैटरी डलवाने का कहकर घर से निकले थे, लेकिन अगले दिन सुबह 10 बजे तक वापस नहीं लौटे। दोनों के मोबाइल भी बंद आ रहे थे। इसके बाद 18 दिसंबर करण कीर (27) की लाश भी सोहागपुर के पास बांसखापा रेलवे फाटक के नजदीक ट्रैक पर मिली थी। करण का सिर बुरी तरह कुचला हुआ था। हाथ पर लिखे करण कीर और फोटो को सोशल मीडिया पर शेयर किया। तब उसकी पहचान हो पाई थी। शुक्रवार को परिजनों ने शव नर्मदापुरम पिपरिया स्टेट हाईवे पर तवा पुल के पास रखकर चक्काजाम किया था। चक्काजाम के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। शक और फुटेज के आधार पर उसकी केवल कीर, उसके भांजे नवल से जानकारी ली। पूछताछ में उसकी निशानदेही पर दूसरे युवक शुभम कीर (22) की लाश बागड़ा तवा के जंगल में रेलवे ट्रैक के पास मिली। बागड़ा तवा रेलवे स्टेशन और तवा पुल के बीच रेलवे ट्रैक से करीब 40 मीटर दूर गिट्टी पर शव पड़ा मिला। सिर पर चोट के निशान हैं। कपड़ों और हुलिए के आधार पर परिजनों ने शव की शिनाख्त शुभम कीर के रूप में की। दोनों के जहां शव मिले। उसमें 25 किमी अंतर है।


