बर्फीली हवाओं की वजह से नर्मदापुरम में कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। शुक्रवार को भी जिलेभर में तेज ठंड पड़ी है। नर्मदापुरम में पिछले 24 घंटे में रात के तापमान में 2.6 डिग्री और दिन के तापमान में 3.1डिग्री की गिरावट हुई। सर्द हवाओं की वजह से शुक्रवार को स्कूलों के खुलने के समय में बदलाव किया गया। 14 दिसम्बर शनिवार से जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूल सुबह 9बजे से पहले नहीं खुलेंगे। शीत लहर के चलते कलेक्टर की अनुमति से जिला शिक्षा अधिकारी नर्मदापुरम ने शुक्रवार शाम को आदेश जारी किए है। शनिवार से कोई भी स्कूल सुबह 9 बजे के पहले से पहले प्रारंभ नहीं होंगे। स्कूलों में जारी परीक्षाएं निर्धारित टाइम टेबल के समय अनुसार ही होगी। पचमढ़ी में 3.2डिग्री गिरा दिन का तापमान शुक्रवार को दिन में सुबह से शाम तक सर्द हवाएं चलती रही। जिस वजह से तापमान में गिरावट हुई। पचमढ़ी में दिन के तापमान में 3.2डिग्री की गिरावट हुई। गुरुवार को दिन का तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस था। जो शुक्रवार को 20.4डिग्री दर्ज हुआ। नर्मदापुरम में भी दिन के तापमान में 3.1डिग्री की गिरावट हुई। 26.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ।


