नर्मदापुरम को कोहरे और धुंध से राहत मिली हुई है। पिछले दो दिनों से मौसम साफ है और सुबह से तेज धूप निकल रही है। पिछले 24 घंटे में तापमान में 1 डिग्री का उछाल आया है। लोगों को कड़ाके की ठंड से थोड़ी राहत मिली है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. प्रमेंद्र कुमार ने बताया कि पूर्वी ईरान की ओर से पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। जिसके प्रभाव के कारण अगले 72 घंटों तक रात के न्यूनतम तापमान में बढ़त देखने को मिल सकती है। इसके बाद तापमान में एक बार फिर से गिरावट दर्ज होना शुरू होगी। शनिवार को रात का तापमान 13.1 डिग्री दर्ज
वहीं दिन व शाम के समय में जेट स्ट्रीम हवाओं के कारण ठंडक बनी रहेगी। नर्मदापुरम में शनिवार को रात का तापमान 13.1 डिग्री और दिन का तापमान 26.6 डिग्री दर्ज हुआ। जबकि एक दिन पहले शुक्रवार को रात का तापमान 12.2 और दिन का तापमान 26.6 डिग्री दर्ज हुआ था। पचमढ़ी में रात का तापमान 4.5 व दिन का तापमान 25.2 डिग्री दर्ज किया गया।


