नीमच; कुएं में मिला बैंक मैनेजर का शव:HDFC बैंक में सेल्स मैनेजर के पद पर कार्यरत था युवक; एक साल पहले हुई थी शादी

नीमच शहर के सिटी थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले श्मशान के समीप शनिवार सुबह एक युवक का शव कुएं में मिला। घटना की जानकारी मिलते ही लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर सिटी थाना पुलिस भी पहुंची। इसके बाद रस्सी और चारपाई की मदद से युवक के शव को कुएं से बाहर निकाला। मृतक की पहचान विष्णु पिता मांगीलाल रैगर (30) निवासी रिटायर्ड कॉलोनी बघाना के रूप में हुई। मृतक शहर के HDFC बैंक में सेल्स मैनेजर के पद पर काम करता था। मृतक के बड़े भाई दशरथ वर्मा ने शव की पहचान करते हुए बताया कि शुक्रवार शाम 7 बजे से घर वालों से रात को लेट आने की बोलकर निकला था। लेकिन सुबह तक नहीं आया। शनिवार सुबह उसकी लाश कुएं में मिली। एक साल पहले ही विष्णु का विवाह हुआ था। मौके से मृतक की बाइक भी पुलिस ने बरामद की है। मृतक के शव को नीमच जिला चिकित्सालय लाया गया है। जहां परिजनों के मौजूदगी में शव का पोस्टमॉर्टम किया गया। पीएम के बाद शव परिजनों सुपुर्द कर दिया गया है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। मौत का कारण स्पष्ट नहीं मामले पर सीटी थाना प्रभारी विकास पटेल ने बताया है कि युवक बघाना क्षेत्र का रहने वाला था। इस संबंध में जांच जारी है। परिजनों के बयान और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मौत का कारण स्पष्ट नहीं है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *