नर्मदापुरम में एसआईआर के तहत मतदाताओं के नाम जोड़ने काटने की चल रही दावा-आपत्ति के प्रक्रिया पर कांग्रेस ने सवाल उठाए। कांग्रेस जिला अध्यक्ष शिवकांत पांडे के नेतृत्व में युवा कांग्रेस ने गुरुवार को मामले में अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी एवं एडीएम राजीव रंजन पांडे को ज्ञापन सौंपकर एसआईआर की प्रक्रिया को निष्पक्ष करने का आग्रह करते हुए चेतावनी दी। कहा कि गड़बड़ी होती है तो हम हाईकोर्ट तक जाएंगे। युवा कांग्रेस ने आरोप लगाया कि नर्मदापुरम में षड्यंत्र पूर्वक सत्तारूढ़ दल के BLA द्वारा BLO पर पात्र मतदाताओं का नाम काटने के लिए अनावश्यक दबाव बनाया जा रहा है। युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष गुलाम मुस्तफा ने बताया नगर के विभिन्न वार्डों में अलोकतांत्रिक और तरीके से अनावश्यक व्यक्तियों द्वारा पात्र मतदाताओं के नाम काटने के लिए BLO को आपत्ति दर्ज कराई जा रही है, जो असंवैधानिक है। हमने ज्ञापन के माध्यम से जिला निर्वाचन अधिकारी से मांग की इस प्रक्रिया के अंतर्गत पारदर्शी तरीके से और गड़बड़ी कर रहे BLO पर कार्रवाई की जाए। मामले की निष्पक्ष जांच की जाएं और मतदाता सूची से विलोपित किए गए नामों को सार्वजनिक कर उपलब्ध कराया जाए। जिलाध्यक्ष बोले- शहर में ऐसे कई मामले
कांग्रेस के रिजवान खान ने बताया मैं बूथ नंबर 55 से कांग्रेस का बीएलए (बूथ लेवल एजेंट) हूं। मेरे नाम से ही किसी ने इटारसी निवासी रोहित सूर्यवंशी ने नाम कटवाने के लिए आपत्ति लगाई। जबकि आपत्तिकर्ता से बात करने पर पता चला कि उसके द्वारा किसी भी प्रकार की आपत्ति नहीं लगाई गई है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष शिवकांत पांडे ने बताया ऐसे कई मामले शहर के अत्यधिक वार्डों में देखने को मिल रहे। जिसके लिए बिना दबाव में निष्पक्ष तरह से कार्रवाई की जाए। ज्ञापन सौंपने के दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवकांत पाण्डेय, नेता प्रतिपक्ष अनोखी राजोरिया, नगर अध्यक्ष कमलेश बाथरे, धर्मेंद्र तिवारी, फैज़ान उल हक़ , अजय सैनी, इरारसी नगर अध्यक्ष कन्हैया गोस्वामी, प्रताप ठाकुर, गुलाम हैदर, जिला प्रवक्ता अनिल रैकवार, सूरज तिवारी, कुलदीप राठौर , अमित खत्री, अजय दुबे, गुलरेज़ बेग, सिराज खान समेत अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्तिथ रहे।


