नर्मदापुरम में 12 किमी निकली बाइक रैली:जहरीली खेती छोड़ने का संदेश दिया; 2026 को कृषि वर्ष के रूप में मना रही सरकार

नर्मदापुरम में ‘कृषि वर्ष’ के अंतर्गत गुरुवार को जहरीली रसायनिक खेती को छोड़कर जैविक और परम्परागत खेती को अपनाने के लिए जागरूकता बाइक रैली निकाली गई। कृषि विभाग के संयुक्त संचालक आनंद बड़ोनिया और डिप्टी डायरेक्टर रविकांत सिंह ने पीपल चौक से हरी झंडी दिखाकर इसे रवाना किया। इस रैली में कृषि और उद्यानिकी विभाग के कर्मचारियों सहित किसानों ने हाथों में तख्तियां लेकर भाग लिया। जागरूक बाइक रैली ने शहर में करीब 12 किलोमीटर का फेरा पूरा किया। पीपल चौक से शुरू होकर रैली नर्मदापुरम गेट, कोठी बाजार, बीएसएनएल तिराहा, नेहरू पार्क तिराहा, सतरस्ता, बस स्टैण्ड मार्ग, भोपाल रेलवे ओवर ब्रिज, रसूलिया, डबल फाटक से पहाडिया रोड (आईटीआई मार्ग) होते हुए कुलामड़ी रोड, मंगलमय विलास कॉलोनी, सेमेरिटन्स स्कूल, चक्कर रोड से मालाखेडी तिराहा, कलेक्टर बंगला मार्ग और वरिष्ठजन पार्क होते हुए वापस पीपल चौक पहुंची। हाथों में तख्तियां, जुबां पर नारे रैली में शामिल कर्मचारी और किसान हाथों में तख्तियां लेकर चल रहे थे। इन पर ‘जहरीली खेती का करें अंत, परंपरागत खेती है उत्तम पंत’, ‘श्री अन्न खाओ, जियो और मुस्कुराओ’ और ‘जैविक खेती को अपनाएं’ जैसे कई स्लोगन लिखे हुए थे। किसानों के प्रति सम्मान और योजनाओं का प्रचार डिप्टी डायरेक्टर रविकांत सिंह ने कहा, “वर्ष 2026 को सरकार कृषि वर्ष के रूप में मना रही है। रैली का उद्देश्य किसान कल्याण वर्ष 2026 के सकारात्मक वातावरण निर्मित करना, शासकीय योजनाओं का प्रचार-प्रसार एवं किसानों के प्रति सम्मान प्रकट करना है।” कृषि वर्ष 2026 के प्रमुख लक्ष्य सरकार ने इस विशेष वर्ष के लिए खेती और किसानी को लेकर कई महत्वपूर्ण लक्ष्य निर्धारित किए हैं…
डिप्टी डायरेक्टर रविकांत सिंह ने कहा वर्ष 2026 को सरकार कृषि वर्ष के रूप में मना रही है। रैली का उद्देश्य किसान कल्याण वर्ष 2026 के सकारात्मक वातावरण निर्मित करना, शासकीय योजनाओं का प्रचार-प्रसार एवं किसानों के प्रति सम्मान प्रकट करना है।
शहर में 12 किमी निकली बाइक रैली जागरूक बाइक रैली ने गुरुवार को 12किमी का फेरा पूरा किया। जो पीपल चौक से रैली रवाना हुई। नर्मदापुरम गेट, कोठी बाजार, बीएसएनएल तिराहा, नेहरू पार्क तिराहा, सतरस्ता, बस स्टैण्ड मार्ग, भोपाल रेलवे ओवर ब्रिज, रसूलिया, डबल फाटक से पहाडिया रोड (आईटीआई मार्ग) से होते हुए कुलामड़ी रोड, मंगलमय विलास कालोनी, सेमेरिटन्स स्कूल, चक्कर रोड से मालाखेडी तिराहा, कलेक्टर बंगला मार्ग से वरिष्ठजन पार्क से होते हुए वापस पीपल चौक पहुंची। ‘कृषि वर्ष 2026’ के प्रमुख उद्देश्य

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *