नर्मदा कुंड से देवरबीजा के महाकाल मंदिर तक कांवड़ यात्रा निकाली गई

भास्कर न्यूज | देवरबीजा सावन के अंतिम सोमवार को ग्राम भेड़नी के नर्मदा कुंड से देवरबीजा के प्राचीन महाकाल मंदिर तक कांवड़ यात्रा निकाली गई। इस धार्मिक यात्रा में बड़ी संख्या में कांवड़ियों ने भाग लिया। ग्राम बीजा से भी 30 शिव भक्त भी शामिल हुए। सभी ने भगवान शंकर की पूजा-अर्चना कर जलाभिषेक किया। क्षेत्र की खुशहाली के लिए प्रार्थना की गई। यह यात्रा पूर्व विधायक और जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आशीष छाबड़ा के अगुवाई में निकाली गई। यह कांवड़ यात्रा का आठवां वर्ष था। हर साल सावन में यह यात्रा आयोजित की जाती है। इसमें भाग लेने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। धार्मिक आस्था से भरी इस यात्रा में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने भाग लिया। महिलाओं की भागीदारी भी बड़ी संख्या में रही। पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ने कहा कि यह पर्व भगवान शंकर की आराधना का पर्व है। हम सभी यही कामना करते हैं कि बेमेतरा अंचल फले-फूले और खुशहाल रहे। भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक से आत्मिक संतुष्टि मिलती है। जब हजारों लोग एक साथ बोल बम के नारे लगाते हैं तो मन में उत्साह और उमंग भर जाती है। यह यात्रा आत्मिक और सुखद अनुभव देती है। इस यात्रा में भेड़नी सरपंच दुर्गेश्वरी यशवंत साहू, राजा साहू, प्रवीण शर्मा, देवा गर्ग शामिल रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *