कवर्धा| दुर्ग के हेमचंद विवि के सेमेस्टर परीक्षा परिणाम जारी कर दिए हैं। इसमें सेमेस्टर परीक्षा मई-जून 2025 अंतर्गत एमए (समाजशास्त्र) द्वितीय सेमेस्टर का ओवरऑल परिणाम 95.97 प्रतिशत, एमएससी (वनस्पतिशास्त्र) द्वितीय सेमेस्टर का 95.98 प्रतिशत, एमएससी (वनस्पतिशास्त्र) चतुर्थ सेमेस्टर का 90.17 प्रतिशत, बीबीए द्वितीय सेमेस्टर का 84.40 प्रतिशत, एलएलएम द्वितीय सेमेस्टर का 88.89 प्रतिशत, व एलएलबी(एटीकेटी) प्रथम सेमेस्टर का 65.96 प्रतिशत रहा है। परिणाम विवि की वेबसाइट durg.ucanapply.com पर अपलोड है।


