नर्मदा जयंती पर 4 को होगी मां नर्मदा की महाआरती

खलघाट | रेवा आश्रय सोशल वेलफेयर सोसायटी द्वारा मां नर्मदा जयंती के पावन पर्व पर 4 फरवरी को शाम 6 बजे नर्मदा तट पर महाआरती की जाएगी। इसमें 12 जोड़े, 12 पंडितों के मार्गदर्शन में 12 मंचों से संत-महात्माओं के पावन सान्निध्य में नर्मदा माता का पूजन, अभिषेक और महाआरती करेंगे। विशेष आकर्षण शिव पार्वती का नृत्य, अघोरी नृत्य, भजन मंडली की प्रस्तुति होगी। आतिशबाजी की जाएगी। रेवा आश्रय वेलफेयर सोसाइटी खलघाट ने जनता से अधिक से अधिक संख्या में महाआरती में शामिल होने की अपील की है। जानकारी रेवा आश्रय समिति के अध्यक्ष राहुल डोंगले ने दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *