नर्सरी से 5वीं तक के बच्चों की 2 दिन की छुट्टी

भास्कर संवाददाता | विदिशा उत्तर-पूर्व से आ रही बर्फीली हवा के कारण विदिशा में रविवार को कड़ाके की ठंड रही। सुबह 11 बजे तक घना कोहरा छाया रहा। दिन में 7 से 8 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवा चली। दिन का तापमान गिरकर 19.1 डिग्री पर आ गया। रात का तापमान 10.5 डिग्री दर्ज हुआ। मौसम विभाग ने 7 जनवरी तक शीतलहर की चेतावनी दी है। कोहरे के कारण ट्रेनें 4 से 5 घंटे की देरी से चलीं। ठंड को देखते हुए कलेक्टर अंशुल गुप्ता ने जिले के सभी सरकारी, निजी, सीबीएसई, आईसीएसई, मदरसा बोर्ड, माध्यमिक शिक्षा मंडल और अन्य बोर्ड से जुड़े स्कूलों में नर्सरी से 5वीं तक के छात्रों के लिए 5 और 6 जनवरी को अवकाश घोषित किया है। जिला शिक्षा अधिकारी एसपी जाटव ने बताया कि यह छुट्टी सिर्फ नर्सरी से 5वीं तक के बच्चों के लिए रहेगी। परीक्षाएं, मूल्यांकन और प्रशासनिक कार्य पहले की तरह चलते रहेंगे। यह फैसला बच्चों की सेहत और सुरक्षा को ध्यान में रखकर लिया गया है। जिला प्रशासन मौसम पर लगातार नजर रखे हुए है। जरूरत पड़ी तो आगे और फैसले लिए जाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *