नवचेतन सहकारी समिति का वार्षिक सम्मेलन संपन्न

बोकारो | स्थानीय सिटी पार्क में नवचेतन सोसाइटी के बैनर तले वार्षिक सम्मेलन सह वनभोज का आयोजन हुआ। इस वार्षिक सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य नवचेतन सोसाइटी की एकता, आपसी संगठन और परस्पर सौहार्द की स्थापना करना था। सम्मेलन में बताया गया कि यह आयोजन मात्र एक वनभोज नहीं है, अपितु यह हमारे मध्य के संबंधों को सुदृढ़ करने, भाईचारे को स्थापित करने और एकता को बनाए रखने का एक अद्वितीय अवसर है। इस अवसर पर, हम सब ने नवचेतन की आपसी एकता, स्वच्छता और विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दर्शायी। इस सम्मेलन में नवचेतन में फैल रहे असामाजिक तत्वों के सक्रिय प्रतिकार के प्रति भी हम सब ने संवेदना और सहमति व्यक्त की। आशा जताई गई कि शीघ्र ही नवचेतन का भाग्य जागेगा और इसका भविष्य उज्जवल होगा। यहां कोषाध्यक्ष ने समिति के आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया गया। यह भी सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जब तक समिति का पूर्ण गठन नहीं हो जाता, तब तक अजीत कुमार पंडित ही कोषाध्यक्ष बने रहेंगे। इस सम्मेलन में जलेन्द्र सिंह ने सक्रिय सूत्रधार की भूमिका निभाई। सम्मेलन में शिवकुमार जी, नीलम सिंह जी, प्रभात रंजन, संतोष कुमार, कुमार जयंत, शैलेंद्र, एपी गुप्ता, अभय कुमार आदि थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *