सेक्टर-12 में दो गुटों में जमकर मारपीट, 1 युवक हुआ घायल

बोकारो | सेक्टर-12 थाना क्षेत्र के कर्पूरी चौक के पास रविवार की शाम दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। इससे करीब आधे दर्जन युवक जख्मी हुए हैं। वहीं सूचना मिलने पर सेक्टर-12 पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक सभी युवक मौके से भाग चुके थे। वहीं गोली चलने की सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल के आसपास खोखा की तलाश की, लेकिन नहीं मिली। इस संबंध में लोगों ने बताया कि कर्पूरी चौक के पास करीब एक दर्जन युवक शराब का सेवन कर रहे थे और हल्ला कर रहे थे। यह देखकर आसपास के लोगों ने युवकों को टोका, जिसपर बहसबाजी होने लगी। देखते ही देखते बहस, मारपीट में तब्दील हो गई। मारपीट होता देख पटना खटाल के लोग भी बाहर निकल गए और बाहर के युवकों को देखकर मारपीट में शामिल हो गए। इस दौरान एक गुट के युवक ने हवाई फायरिंग किया। वहीं पुलिस के आने की सूचना पर एक जख्मी युवक को लेकर सभी युवक मौके से भाग गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *