नवजात की मौत के मामले में हंगामा:स्वास्थ्य विभाग की टीम जांच के लिए विशेष अस्पताल पहुंची, परिजन भी घुसे

उज्जैन में फर्जी डॉक्टर के इलाज से नवजात की मौत के बाद स्वास्थ विभाग की टीम कार्रवाई के लिए सोमवार को विशेष अस्पताल पहुंची। जहां फर्जी डॉक्टर में गर्भवती महिला को भेजा था। यहां टीम जांच कर रही थी कि मरीज के परिजन भी विशेष अस्पताल पहुंच गए और उन्होंने अस्पताल में हंगामा करते हुए फर्जी डॉक्टर के खिलाफ नारेबाजी की। माधव अस्पताल के अधीक्षक डॉ. जितेंद्र रघुवंशी, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रदीप कुमार सोमेश ,डीएचओ जितेंद्र सिंह राजपूत सहित स्वास्थ्य विभाग के अमले ने घटना के अगले ही दिन 3 अक्टूबर को डॉक्टर तय्यबा शेख का मक्सी रोड स्थित आशीर्वाद अस्पताल सील कर दिया था। यहां टीम को पता चला था कि गर्भवती काजल को फ्रीगंज के विशेष अस्पताल भी भेजा गया था। इसके बाद सोमवार की स्वास्थ्य विभाग का अमला जांच के लिए विशेष अस्पताल पहुंचा। यहां काजल के भर्ती से लेकर डिस्चार्ज तक के सभी पेपर टीम ने चेक किए। इस दौरान काजल के परिजन और ग्रामीण भी अस्पताल पहुंच गए और उन्होंने अस्पताल एक बाहर प्रदर्शन करते हुए फर्जी डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इधर, टीम को देखते हुए परिजन भी अस्पताल में पहुंचे गए। उन्होंने अस्पताल में फर्जी डॉक्टर के खिलाफ एफआईआर करने और अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। जांच के दौरान टीम ने काजल के पति को विशेष अस्पताल में भर्ती के समय के पेपर दिखाए जिसमे उसने साइन किए थे। इसे लेकर काजल के पति ने साफ इंकार कर दिया कि मुझसे कोरे कागज पर साइन करवाए थे। इधर अस्पताल प्रबंधन ने उन पर लगे सभी आरोपों को नकार दिया। उन्होंने कहा कि जब काजल यहां आई थी तब हमारे यह की गायनोकोलॉजिस्ट मौजूद नहीं थी। इसके बाद हमने उन्हें प्राथमिक उपचार देने और कुछ टेस्ट कराने के बाद दूसरे अस्पताल भेज दिया था। जांच टीम के सदस्य डॉ विक्रम रघुवंशी ने बताया काजल के मामले में टीम विशेष अस्पताल पहुंची थी। यहां पर कथन लेकर मरीज को भर्ती करने से लेकर उसके ट्रीटमेंट तक के सारे पेपर देखे है। इसके बाद रिपोर्ट बनाकर हम कलेक्टर को सौंपेंगे आगे की कार्रवाई वे ही करेंगे। घटनाक्रम से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… फर्जी डॉक्टर: क्लिनिक सील किया तो दूसरा अस्पताल खोला उज्जैन में विवादित डॉ. तैय्यबा का दूसरा अस्पताल भी सील कर दिया गया। गुरुवार को डिलीवरी के लिए पहुंची एक महिला और उसके परिजनों ने डॉक्टर की लापरवाही से बच्चे की मौत के आरोप लगाए हैं। पूरी खबर पढ़ें

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *