नवजोत सिद्धू बोलीं- डेली गोमूत्र पीती हूं:कथावाचक अनिरुद्धाचार्य को कहा- कैंसर भी इसी से ठीक हुआ, डॉक्टरों ने 4 हफ्ते का मेहमान बताया था

पूर्व क्रिकेटर और पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी डॉ. नवजोत कौर सिद्धू रोजाना गोमूत्र से स्नान करती हैं। इसके साथ ही वह नियमित रूप से गोमूत्र का सेवन भी करती हैं। डॉ. नवजोत कौर का मानना है कि कैंसर को हराने में गोमूत्र एक बड़ी दवा साबित हुआ। हाल ही में डॉ. नवजोत कौर सिद्धू वृंदावन गई थीं। वहां उन्होंने पहले प्रेमानंद महाराज से मुलाकात की। इसके बाद वह गौरी गोपाल आश्रम पहुंचीं, जहां आश्रम प्रमुख और कथा व्यास अनिरुद्धाचार्य से उनकी मुलाकात हुई। इस दौरान डॉ. नवजोत कौर ने उन्हें अपनी कैंसर से जुड़ी कहानी सुनाई। उन्होंने बताया कि वह पेशे से डॉक्टर हैं। जब उन्हें कैंसर हुआ था, तब डॉक्टरों की टीम ने कह दिया था कि वह सिर्फ चार हफ्ते की मेहमान हैं। इसके बाद उन्होंने आयुर्वेद के अनुसार डाइट अपनाई और नियमित रूप से गोमूत्र का सेवन किया। उनका कहना है कि इसी से उन्होंने कैंसर को मात दी। डॉ. नवजोत कौर ने कहा कि चार सप्ताह क्या, आज मैं पूरी तरह फिट हूं। नवजोत कौर सिद्धू की 3 बड़ी बातें… जानिए नवजोत कौर सिद्धू के बारे में अनिरुद्धाचार्य ने क्या कहा… कैंसर होने के बाद नवजोत कौर सिद्धू के 2 PHOTOS… पति ने बताया था, कैसे ठीक हुईं नवजोत, गोमूत्र का जिक्र नहीं
डॉक्टरों ने खारिज कर दिया था सिद्धू का दावा
सिद्धू के दावे के बाद टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल के डायरेक्टर परमेश सीएस ने टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल के 262 मौजूदा और पूर्व कैंसर के डॉक्टरों के साइन लेटर जारी करते हुए कहा कि सोशल मीडिया में पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिद्धू का पत्नी के कैंसर के इलाज का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें कहा गया है कि डेयरी प्रोडक्ट और शुगर न खाने से कैंसर खत्म हो जाता है। हल्दी और नीम से लाइलाज कैंसर को ठीक किया जा सकता है। इन बयानों से जुड़े कोई ठोस सबूत नहीं हैं। उन्होंने कहा कि इनमें से कुछ प्रोडक्ट पर रिसर्च चल रही है लेकिन उन्हें एंटी कैंसर एजेंट्स के तौर पर इस्तेमाल की सिफारिश के कोई क्लिनिकल एविडेंस मौजूद नहीं हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि इस तरह की विधियों के चक्कर में कैंसर के इलाज में देरी न करें। उन्होंने कहा कि अगर इसे समय पर डिटेक्ट कर लिया जाए तो सर्जरी, रेडिएशन थैरेपी और कीमोथैरेपी से कैंसर का इलाज किया जा सकता है। इसके बाद सिद्धू ने पूरा डाइट प्लान सोशल मीडिया पर डाल दिया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *