नवनियुक्त जिला परिषद सीईओ गौरव बड़ानिया ने अधिकारियों की बैठक ली

सवाई माधोपुर| शुक्रवार को जिला परिषद के नव पदस्थापित आई ए एस अधिकारी गौरव बड़ानिया ने पंचायत समितियों के विकास अधिकारियों से वन टू वन संवाद कर बैठक के माध्यम से पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति के संबंध में बैठक ली। बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी बड़ानिया ने योजनाओं में प्रगति लाने के साथ साथ सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के निर्देश दिए। बैठक में अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी शैलेंद्र सिंह ने सीईओ को योजनाओं की प्रगति से अवगत कराया। सीईओ बड़ानिया ने कार्य के प्रति लापरवाही बरतने पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को हिदायत देते हुए समय पर योजनाओं के क्रियान्वयन की बात कही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *