नववर्ष स्वागत हेतु भव्य श्री राधा माधव संकीर्तन का आयोजन किया

भास्कर न्यूज | लुधियाना शिव शक्ति मां दुर्गा क्लब की तरफ से गांधी नगर की गली नंबर 11 में भव्य श्री राधा माधव संकीर्तन का आयोजन किया गया। आगामी नव वर्ष के अभिनंदन में आयोजित इस आध्यात्मिक कार्यक्रम में श्रद्धालुओं का जन सैलाब उमड़ पड़ा। संकीर्तन का मुख्य आकर्षण श्री राधा माधव संकीर्तन मंडल सेवक सिद्ध पीठ की प्रस्तुतियां रहीं। मंडली के सदस्यों ने अपनी सुरीली आवाज में मेरे तो गिरधर गोपाल, दूसरों न कोई का गायन किया तो पूरा पंडाल भक्ति के रंग में सराबोर हो गया। इस आयोजन को सफल बनाने में क्लब के सेवादारों और स्थानीय मोहला निवासियों का विशेष सहयोग रहा। मुख्य रूप से रामानंद, कमल कुमार, भूषण, बिशनदास लड्डी, दीनदयाल, अजय मल्होत्रा, प्रवीण मल्होत्रा और तजिंदर सिंह ने व्यवस्थाओं की कमान संभाली। आयोजकों ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य नए वर्ष की शुरुआत प्रभु के आशीर्वाद और सकारात्मक ऊर्जा के साथ करना है। कार्यक्रम का समापन दिव्य आरती के साथ हुआ। जिसके बाद विशाल भंडारे में भारी संख्या में आए श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *