गौ माता में 33 कोटि देवताओं का वास

लुधियाना| टैगोर नगर स्थित श्री राधा-कृष्ण मंदिर में आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण के चौथे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कथा व्यास राम श्याम महाराज ने भगवान के अवतारों की महत्ता बताते हुए कहा कि जब-जब पृथ्वी पर अधर्म बढ़ता है। तब-तब नारायण मानवीय रूप धारण कर धर्म की रक्षा करते हैं। कथा के दौरान महाराज ने गौ-सेवा को सर्वोपरि बताया। उन्होंने कहा कि गौ माता में 33 कोटि देवताओं का वास है। आयोजन समिति ने जानकारी दी कि कथा का विश्राम 24 दिसंबर को होगा। इसके अगले दिन 25 को मंदिर परिसर में विशाल हवन और ब्रह्मभोज का आयोजन किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *