लुधियाना| अंतर्राष्ट्रीय श्रीकृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) के द्वारा आयोजित दो दिवसीय भव्य कीर्तन मेला भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस्कॉन मंदिर स्टीयरिंग बोर्ड के सहयोग से आयोजित इस समागम ने कैनाल रोड स्थित श्रील प्रभुपाद मार्ग को मिनी मायापुर में बदल दिया। मंदिर अध्यक्ष रक्षा नाथ दास की अध्यक्षता में आयोजित इस मेले में हजारों भक्तों ने हरिनाम संकीर्तन का आनंद लिया। बोर्ड के वाइस चेयरमैन राजेश ढांडा एवं महासचिव योगेश गुप्ता ने बताया कि वृंदावन और मायापुर से पधारे विशेष कीर्तन मंडलियों ने अपनी सुमधुर प्रस्तुतियों से वातावरण को दिव्य बना दिया। इस अवसर पर अचिंत्य तत्व दास, अमित गर्ग सहित कई वरिष्ठ प्रचारक विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्रोजेक्ट डायरेक्टर सोनू अजमानी, सौरभ गर्ग, दीपांशु कालड़ा और कमल पसरिचा ने प्रबंधन की जिम्मेदारी संभाली। इस आयोजन में कोषाध्यक्ष राजेश गुप्ता, अजय सिंघानिया, अनिल सिंघानिया, अविनाश गुप्ता व समस्त स्टीयरिंग बोर्ड का विशेष योगदान रहा।


