पंजाब के नवांशहर के गांव दुर्गापुर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने विदेश जाकर अपने परिवार को धोखा दे दिया। मामले में पुलिस ने महिला और उसकी मां के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। मनप्रीत सिंह की शादी सुखविंदर कौर से 2017 में हुई थी। आईलेट्स में 5 बैंड हासिल कर चुकी थी सुखविंदर शादी से पहले ही आईलेट्स में 5 बैंड हासिल कर चुकी थी और विदेश जाने की इच्छुक थी। शादी के बाद दंपती को एक बेटा हुआ। ससुराल पक्ष ने सुखविंदर को इंग्लैंड भेजने के लिए 25 लाख रुपए खर्च किए, जिसमें से 16 लाख रुपए उसके बैंक खाते में ट्रांसफर किए और 9 लाख रुपए उसकी मां कुलविंदर कौर को नकद दिए। पंचायत के माध्यम से नहीं निकला समाधान इंग्लैंड पहुंचने के मात्र दो महीने बाद ही सुखविंदर ने अपने पति और ससुराल के सभी लोगों के नंबर ब्लॉक कर दिए। यहां तक कि उसने अपने 4 वर्षीय बेटे से भी संपर्क तोड़ लिया। मनप्रीत के परिवार ने कई बार पंचायत के माध्यम से मामला सुलझाने की कोशिश की, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। परिवार की न्याय की मांग मामले में एसएसपी को शिकायत की गई, जिसकी जांच डीएसपी सुरेंद्र चांद को सौंपी गई। दोनों पक्षों के बीच यह तय हुआ कि सुखविंदर अपने पति और बेटे को इंग्लैंड बुलाए या फिर 25 लाख रुपए वापस करे। एक साल बीत जाने के बाद भी उसने परिवार को विदेश बुलाया और न ही पैसे लौटाए। विदेश जाने से पहले वह अपनी शादी की तस्वीरें और वीडियो भी साथ ले गई। अब मनप्रीत का परिवार न्याय की मांग कर रहा है।


