फतेहगढ़ साहिब में यूनिवर्सिटी रजिस्ट्रार को भेजा धमकी भरा मेल:सीबीआई-रॉ का नाम लेकर धमकाया, जवाब मांगकर ब्लैकमेल करने की कोशिश

पंजाब के फतेहगढ़ साहिब के अमलोह स्थित देश भक्त यूनिवर्सिटी में एक गंभीर साइबर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार संदीप मुखर्जी को 23 जुलाई की रात साढ़े नौ बजे एक संदिग्ध ईमेल प्राप्त हुआ। जिसमें खुद को दिल्ली साइबर सैल का कमिश्नर बताते हुए धमकी भरा संदेश भेजा गया। यूनिवर्सिटी द्वारा इंटरनेट का दुरुपयोग ईमेल में आरोप लगाया कि यूनिवर्सिटी द्वारा इंटरनेट का दुरुपयोग किया जा रहा है, जो पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध है। धोखेबाजों ने सीबीआई, रॉ और आईबी जैसी प्रतिष्ठित जांच एजेंसियों के लोगों और सील का दुरुपयोग करते हुए 24 घंटे के भीतर जवाब मांगा और कार्रवाई की धमकी दी। केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस रजिस्ट्रार ने अपनी सूझबूझ से ईमेल की सत्यता की जांच की और इसे फर्जी पाया। उन्होंने तुरंत फतेहगढ़ साहिब साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।डीएसपी हरतेश कौशिक के अनुसार मामले की तकनीकी जांच शुरू कर दी गई है। दिल्ली पुलिस को भी घटना से अवगत करा दिया गया है। साथ ही जिन जांच एजेंसियों के नाम का दुरुपयोग किया गया है, उन्हें भी सूचित किया जाएगा, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *