नवांशहर में खड़े ट्रक से टकराई बाइक:पति-पत्नी की मौत, आधे घंटे तक तड़पते रहे; 3 बच्चे हुए अनाथ, धार्मिक कार्यक्रम में गए थे

नवांशहर में सड़क किनारे खड़े ट्रक से बाइक टकरा गई। हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई। जो करीब आधे घंटे तक सड़क पर तड़पते रहे। मृतकों के 3 बच्चे हैं, जिसके सिर से अब मां-पिता का साया उठ गया है। हादसा दाना मंडी मोड़ गांव टौंसा के पास हुआ है। मृतक की पहचान जैमल उर्फ जम्मू (35) और उनकी पत्नी प्रीतो देवी (32) के रूप में हुई है। दंपती फतेहगढ़ साहिब जिले के दालो माजरा, बाजीगर बस्ती के रहने वाले थे। दोनों गांव हैडो बेट में अखंड पाठ भोग से वापस लौट रहे थे, जब उनकी बाइक रोपड़ नेशनल हाईवे पर खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे की भयावहता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि करीब आधे घंटे तक घायल दंपती सड़क पर पड़े रहे। बाद में परिजनों को सूचना मिलने पर उन्हें रोपड़ के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। 3 बच्चों के सिर से उठा मां-पिता का साया मृतक दंपती के तीन बच्चे हैं – एक बेटा गुरजोत सिंह और दो बेटियां। परिजनों ने पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाते हुए ट्रक ड्राइवर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही राजमार्ग पर अवैध रूप से वाहन खड़े करने वालों के विरुद्ध भी कार्रवाई की मांग की है। मामले की जांच कर रही पुलिस रोड सेफ्टी पुलिस इंचार्ज प्रवीण कुमार और चौकी आसरों इंचार्ज एएसआई गुरबख्श सिंह के अनुसार, ट्रक ड्राइवर वाहन के कागजात लेकर मौके से फरार हो गया। आंसरों पुलिस चौकी ने दोनों वाहनों को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *