नवांशहर में खिलौने वाली पिस्टल दिखाकर महिला को लूटा:दो बदमाशों ने बाइक से किया पीछा; लोगों ने पकड़कर किया पुलिस के हवाले

पंजाब के नवांशहर में खिलौने वाली पिस्टल दिखाकर महिला को लूट लिया। जिसके बाद महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने दोनों बदमाशों को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। घटना बंगा कस्बे की है। 22 वर्षीय प्रीति देवी अपनी स्कूटी पर घर लौट रही थीं। एक अस्पताल के पास बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकल पर सवार दो युवकों ने उनका पीछा किया। आरोपियों ने खिलौना पिस्तौल दिखाकर प्रीति से एक हजार रुपए और जरूरी कागजात छीन लिए। दो दिन के पुलिस रिमांड पर आरोपी प्रीति ने तत्काल शोर मचाया, जिससे आसपास के लोग एकत्र हो गए और दोनों लुटेरों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। थाना सदर बंगा की एसएचओ मनजीत कौर के अनुसार, एक आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को दो दिन के रिमांड पर लिया है और मामले की जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *