भास्कर नयूज| भगतदेवरी ग्राम नवागांव टुकड़ा में सोमवार को कीर्तन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ग्राम में श्रद्धा और भक्ति की अविरल धारा बहती रही। भजन-कीर्तन के मधुर सुरों ने पूरा वातावरण भक्तिमय कर दिया और श्रद्धालुओं का उत्साह देखने लायक था। कीर्तन स्थल पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। जयकारों से नवागांव का आसमान गूंज उठा और भक्ति की इस अविस्मरणीय शाम ने सभी के हृदय को छू लिया। इस कीर्तन कार्यक्रम में जनपद सदस्य भारती छोटू अग्रवाल ने कहा कि गांवों की शक्ति उनकी एकता और आस्था में निहित है। ऐसे आयोजनों से सामाजिक सद्भाव और विकास दोनों को मजबूती मिलती है। उन्होंने नवागांव वासियों का इस आयोजन के लिए आभार प्रकट किया और सामाजिक एकता को निरंतर मजबूत करने का आह्वान भी किया। कार्यक्रम के समापन पर भक्तों के बीच प्रसाद वितरण किया गया और भक्ति के इस उत्सव का उल्लासपूर्ण समापन किया गया। मौके पर डॉ. हेमंत कौशिक, मोहन लाल, मुकुंद पटेल, पूर्ण बुधेक चांद, विजय भोई (गुरुजी), सरद बुधेक, हरि, तुलाराम, कीर्तन भोई सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।


