भास्कर न्यूज| महासमुंद छग प्रगतिशील सतनामी समाज की जिला स्तरीय बैठक का आयोजन सोमवार को महासमुंद के गुरु घासीदास वार्ड स्थित सांस्कृतिक भवन में किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष दाऊ विजय बंजारे, दिनेश बंजारे, खोशिल गेंड्रे व जिला, ब्लॉक पदाधिकारियों की उपस्थिति में निर्वाचन के लिए रखा गया। इस दौरान तेजराम चौलिक को युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया। बैठक की शुरुआत गुरु घासीदास बाबा के पूजा अर्चना से हुई। दिनेश बंजारे ने युवाओं की भटकाव की स्थिति पर चिंता जाहिर करते हुए समाज को संगठित करने आगे आकर नेतृत्व करने की अपील किया। बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष दाऊ विजय बंजारे ने युवा वर्ग को समाज की प्रमुख पावर सेंटर बताते हुए संगठित व प्रशिक्षित कर शिक्षा रोजगार उपलब्ध कराने की योजना बनाकर सही दिशा में युवाओं की ऊर्जा खर्च करने की बात कही। खोशिल गेंड्रे व अन्य पदाधिकारियों ने भी युवाओं को आगे आने संबोधित किया। निर्वाचन अधिकारी व जिला सचिव रेखराज बघेल ने बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों की सर्वसम्मति से युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष के पद पर तेजराम चौलिक टुरीडीह झलप, महासमुंद ब्लॉक अध्यक्ष महेश जोशी खट्टी व संघर्ष समिति के जिलाध्यक्ष के पद पर चमन कुर्रे भलेसर को मनोनयन की घोषणा की। साथ ही बाकी पदाधिकारियों व कार्यकारिणी की विस्तार करने की अनुमति दी गई। इस मौके पर भोजनाथ मधुकर, डॉ. विजय चतुर्वेदी, घनश्याम जांगड़े, चित्र कुमार भारती, हर्ष प्रताप मन्नाडे, फणेंद्र बंजारे, लक्ष्मण रात्रे, घनश्याम भारती, देवकुमार जोशी, दशरथ गायकवाड़, आत्माराम मारकंडेय, रामनारायण जांगड़े, चुम्मन घृतलहरे, सोनू टंडन, भरत गेंड्र मौजूद थे।


