नवा रायपुर के रेस्टोरेंट में युवक से मारपीट:रास्ते से हटने की बात पर हुआ विवाद, गाली गलौज के बाद दी जान से मारने की धमकी

नवा रायपुर के एल्सवेयर रेस्टोरेंट में शनिवार देर रात एक युवक से मारपीट का मामला सामने आया है। दो लड़कों ने रास्ते से हटने की बात पर विवाद किया। फिर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। यह पूरा मामला मंदिर हसौद थाना क्षेत्र का है। शुभम लेखवानी नामक युवक ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि वह अपने दोस्त दर्शन मुलवानी के साथ पार्टी करने एल्सवेयर रेस्टोरेंट गया था। रात करीब 10 बजे जब वे बाहर निकल रहे थे, तो गेट बंद होने के कारण अंदर खड़े थे, तभी बाहर मौजूद भीड़ में से एक व्यक्ति राहुल गवली ने उसे रास्ते से हटने को कहा और गाली देने लगा। कड़े से सिर पर हमला शुभम ने जब गाली देने से मना किया, तो राहुल गवली ने तू मुझे नहीं जानता क्या कहकर धमकी दी और अपने साथी करण वीर सिंह के साथ मिलकर उस पर हमला कर दिया। शुभम ने बताया कि राहुल ने हाथ-मुक्कों और करण ने हाथ में पहने कड़ा से वार किया। इस मारपीट में शुभम के बाएं आंख के ऊपर, दाएं गाल, सिर और हाथ में चोटें आई हैं। घटना के दौरान शुभम का दोस्त दर्शन मुलवानी मौके पर मौजूद था, जिसने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी के मामले में कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *