भास्कर न्यूज | कुंडा ग्राम कुंडा के शासकीय नवीन कॉलेज भवन का निर्माण होने वाला है,क्योंकि इसे छग सरकार ने अपने बजट में शामिल किया है। भवन निर्माण होने से यहां के विद्यार्थियों को राहत मिलेगी। वर्तमान समय में यहां भवन नहीं होने विद्यार्थियों को दिक्कत होती है। अस्थाई तौर पर इसका संचालन स्कूल भवन में हो रहा है। इस कारण कॉलेज व स्कूल दोनों की पढ़ाई बाधित होती है। इस वर्ष विधायक भावना बोहरा यहां के वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप शामिल हुई। तब उन्होंने कॉलेज भवन निर्माण की बात कही थी। इसके बाद बजट में भवन निर्माण के लिए 4 करोड़ 65 लाख रुपए को शामिल कर लिया गया है। बता दे कि कुंडा कॉलेज 2023-24 सत्र में 180 स्टूडेंट्स के साथ शुरू हुआ था। ये तब से ही हायर सेकेंडरी भवन में संचालित हो रहा। इस कॉलेज में बीए, बीएससी, कॉमर्स संकाय के साथ 2025-26 सत्र में कुल लगभग 303 स्टूडेंट, प्राचार्य समेत 18 कर्मचारी है। भवन बन जाने से खुद की प्रयोगशाला, एनसीसी, स्काउट गाइड के साथ अन्य सुविधा उपलब्ध होगी।


