पत्थलगडा| नए साल की खुशियों को सुरक्षित मनाने को लेकर पत्थलगडा पुलिस–प्रशासन ने अपनी ओर से पूरी तैयारी कर ली है। थाना प्रभारी राकेश कुमार ने कहा कि नव वर्ष को लेकर थाना क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे। सभी धार्मिक पर्यटन स्थलों में सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। इस दौरान खासकर शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ जांच अभियान चलाया जाएगा। वहीं थाना क्षेत्र के भीड़ भाड़ वाले जगहों पर पुलिस की गश्त विशेष रूप से की जाएगी। हुड़दंगियों पर विशेष नजर रहेगी। हुड़दंग मचाने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने पिकनिक या पार्टी शांतिपूर्ण तरीके से मनाने का अपील की है। थाना प्रभारी श्री कुमार ने कहा की इन दिनों पत्थलगड़ा व इसके आसपास के जंगल में अपने झुंड से बिछड़ा एक हांथी घूम रहा है। वह काफी उत्पात मचा रहा है। इस लिए बहुत ही सावधानी के साथ जंगल में जाएं। घने जंगलों में जाने से बचें ।


