नशा करने इंजेक्शन खरीदता था, सप्लायर बना तो पकड़ाया

भास्कर न्यूज | अंबिकापुर आबकारी उड़नदस्ता सरगुजा टीम ने घुटरापारा निवासी नरेश गुप्ता को 20 नशीले इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। कार्रवाई 29 जनवरी को की गई। संभागीय आबकारी उड़नदस्ता कार्यालय को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नरेश अपने घर से नशीले इंजेक्शन बेच रहा है। सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के नेतृत्व में टीम ने घुटरापारा स्थित आरोपी के घर में दबिश दी। टीम के पहुंचते ही आरोपी ने भागने का प्रयास किया, लेकिन उसे टीम ने दबोच लिया। तलाशी के दौरान आरोपी से एक झोले में 20 नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए। आरोपी को एनडीपीएस एक्ट की धारा 22(सी) के तहत गिरफ्तार कर 29 जनवरी को विशेष न्यायालय अंबिकापुर में रिमांड के लिए प्रस्तुत किया, जहां से उसे जेल भेजने का आदेश मिला। सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि यह मामला अलग तरह का है, जो यह दर्शाता है कि किस प्रकार नशीले इंजेक्शन का सेवन करने वाला व्यक्ति धीरे-धीरे उसका विक्रेता बन जाता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *