लुधियाना| स्पेशल टास्क फोर्स ने 2 बाइक सवारों को हेरोइन तस्करी के आरोप में काबू किया है। इनके कब्जे से 570 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। आरोपियों की पहचान हैबोवाल निवासी हुस्नप्रीत सिंह उर्फ हुस्न और सुल्तानपुर लोधी, कपूरथला निवासी नरिंदर पाल सिंह उर्फ रोबिन के रूप में हुई है। दोनों यह हेरोइन कहां से लाते थे, इस बारे में उनसे पूछताछ जारी है। मामले के बारे में जानकारी देते हुए एसटीएफ के इंचार्ज नरेश कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों को गुप्त सूचना पर काबू किया गया। सूचना मिली थी कि आरोपी नशा तस्कर करते हैं। दोनों बाइक पर भारी मात्रा में हेरोइन की डिलीवरी देने जा रहे हैं। इस पर टीम ने सग्गू चौक के निकट नाकाबंदी की और दोनों आरोपियों को काबू किया। उनके बैग में से 570 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।


