भास्कर न्यूज | पंडोरी तरनतारन गांव में नशा बेचने से रोकने की रंजिश में बाइक सवार हमलावरों ने गोलियां मारकर 2 युवकों को घायल कर दिया। जानकारी के मुताबिक, बुधवार शाम करीब 4 बजे तरनतारन के गांव मोहनपुर में बाइक सवार 4 हमलावरों ने गोलियां मारकर रविंदरपाल सिंह और विजयपाल सिंह घायल कर दिया। तरसेम सिंह ने बताया कि दोनों युवक रविंदरपाल और विजयपाल मोहनपुरा पुल पर खड़े थे। इस दौरान सोनू, पीदी शिंदर, चंदपाल और एक अज्ञात युवक चोहला साहिब की ओर से मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए और आते ही फायरिंग करने लगे। रिवंद्रपाल और विजयपाल दोनों की टांग पर गोलियां लगी। दोनों को इलाज के लिए निजी अस्पताल दाखिल करवाया गया है। उन्होंने बताया कि रंजिश यह थी कि आरोपी नशा बेचने का कारोबार करते थे जिन्हें कई बार रोका भी गया इसी रंजिश में गोलियां चलाई। इस संबंधी थाना चोहला साहब की पुलिस ने बताया कि केस केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।


