वरला/बलवाड़ी | मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के तहत एमएसडब्ल्यू व बीएसडब्ल्यू के विद्यार्थियों ने बलवाड़ी में नशा मुक्ति अभियान आयोजित किया। इसमें मेंटर संध्या भावसार ने ग्रामीणों को नशे से दूर रहने और साथ ही मित्र, परिवार के सदस्यों आदि को भी इससे दूर रखकर नशा मुक्त समाज के निर्माण का सच्चा सेवक बनने की शपथ दिलाई। अभियान का उद्देश्य समाज में पुरुष वर्ग को शराब जैसी बीमारी से बचाना है। इस अभियान में मेंटर संध्या भावसार, सुरेश ठाकुर, अर्चना भालेराव, वेदिका पाटिल, देवीसिंह आर्य, चंदन मालवीय, पवन जाधव, रमेश राठौड़, उज्जवल भावसार, संगीता आर्य, इंद्रजीत पाटिल व विद्यार्थी उपस्थित रहे।


