भास्कर न्यूज | लोहरदगा जिले के किस्को प्रखंड अंतर्गत पाखर ग्राम पंचायत के ग्राम हुटाप में रविवार को पीरामल फाउंडेशन की गांधी फेलो सपना सिंह के सहयोग से बच्चों ने नशा मुक्ति रैली निकाली। रैली का उद्घाटन मुखिया फुलमनी उरांव व विद्यालय के प्रधानाध्यापक के संयुक्त सहयोग से की गई। वहीं राजकीय मध्य विद्यालय तीसिया व चिल्ड्रन गैलेक्सी स्कूल के छात्र छात्राओं ने नशा मुक्ति से संबंधित बैनर व पोस्टर के माध्यम से लोगों को नशा के दुष्परिणामों से अवगत करायारैली राजकीय मध्य विद्यालय तीसिया से निकल कर ग्राम हुटाप होती हुई वापस विद्यालय पहुंची। वहीं कहा गया कि नशा जीवन को, परिवार को बर्बाद करती है। यह समाज की एक बुराई है जिसे हमसब को मिलकर खत्म करना है। वहीं बच्चों को नशीली पदार्थों से होने वाले नुकसान के प्रति अवगत कराई गई । साथ ही अभिभावकों व ग्रामवासियों के बीच इसके सभी परिणामों को रखा गया। मौके पर प्रधानाध्यापक अरविंद मिश्रा, प्रधानाध्यापक आमिर हसन, सुरेंद्र बैठा सहित अन्य लोग उपस्थित थे। भास्कर न्यूज | लोहरदगा 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर शहर के विभिन्न प्रमुख स्थलों एवं शिक्षण संस्थानों में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राज्य सभा सांसद धीरज प्रसाद साहू राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। इसकी जानकारी देते हुए विधायक प्रतिनिधि निशीथ जायसवाल ने बताया कि पूर्व राज्यसभा सांसद प्रातः सात बजे बरवाटोली चौक, सात बजकर पांच मिनट में मिशन चौक, सात बजकर दस मिनट में नगर भवन, सात बजकर बीस मिनट में उर्सलाइन बीएड महाविद्यालय, सात बजकर पैतालीस मिनट में उर्सलाइन कॉन्वेंट विद्यालय, आठ बजकर बीस मिनट में बलदेव साहू महाविद्यालय, साढ़े नौ बजे गिरिवर शिशु सदन मध्य विद्यालय व साढ़े दस बजे आरडी साहू मध्य विद्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी के सभी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, शिक्षाविद, छात्र छात्राओं को शामिल होने की अपील की। लोहरदगा| किस्को प्रखंड अंतर्गत मेरले (बोंगा) गांव स्थित बुधू वीर लुरकुडिया आवासीय विद्यालय परिसर में आयोजित एक सादे समारोह में लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत ने नौर पंप संस्था को एक अत्याधुनिक एंबुलेंस प्रदान किया। सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि नौर पंप संस्था को एंबुलेंस उपलब्ध कराया है, ताकि विद्यालय के बच्चों के साथ-साथ आसपास के गांवों के जरूरतमंद लोगों को भी त्वरित स्वास्थ्य सुविधा मिल सके। साथ ही उन्होंने विद्यालय में बिजली की समस्या को ध्यान में रखते हुए एक साइलेंट जनरेटर देने की भी घोषणा की। इस अवसर पर आवासीय विद्यालय के अध्यक्ष संजीव भगत ने कहा कि गढ़कसमार, हिसरी और सेन्हा पड़हा अंतर्गत आने वाले दर्जनों गांवों के लोग इस सेवा का लाभ उठा सकेंगे।


