बोकारो | डीएवी स्कूल सेक्टर-6 में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता परवाज एक नई उड़ान का आयोजन हुआ । प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि नीति मित्तल, डीआईजी सीआईएसएफ, विशिष्ट अतिथि एके सिंह जीएम (सेल), बीएस जायसवाल उपाध्यक्ष (एलएमसी), ब्रह्मदेव प्रसाद सदस्य एलएमसी, विपुल कुमार सिंह प्राचार्य रेनबो पब्लिक स्कूल, संगीता कुमारी थाना प्रभारी सेक्टर-6, रोमा मिश्रा प्राचार्या कराली पब्लिक स्कूल व विद्यालय की प्राचार्या अनुराधा सिंह ने मशाल जलाकर किया। विद्यालय के बच्चों ने स्वागत गान की प्रस्तुति दी। कक्षा चौथी के प्रिंस कुमार ने खेल शपथ दिलाई। सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत बालवाटिका-1 के अधिराज सिंह सोलंकी के वीर काव्य पाठ से हुई।


