नशा मुक्त भारत अभियान अंतर्गत कार्यक्रम आज

महासमुंद| सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के संचालित नशा मुक्त भारत अभियान का उद्देश्य देश के सभी जिलों में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जन-जागरूकता फैलाना और समाज में नशा मुक्त वातावरण तैयार करना है। वर्ष 2020 से प्रारंभ यह अभियान इस वर्ष अपने पाँच वर्ष पूर्ण कर रहा है। गत पाँच वर्षों में यह अभियान देश के विभिन्न वर्गों विशेष रूप से युवा वर्ग, स्वयंसेवी संगठन, शिक्षण संस्थान, समुदाय और जनसामान्य को जोड़ते हुए एक सशक्त जन आंदोलन के रूप में उभरा है। इसी कड़ी में 13 अगस्त 2025 को प्रातः 10ः30 बजे जिला कार्यालय परिसर, कलेक्ट्रेट महासमुंद में नशामुक्ति के पक्ष में जनजागरूकता विकसित करने हेतु कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान नशामुक्ति रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा तथा उपस्थित सभी लोगों को नशामुक्ति हेतु शपथ दिलाई जाएगी। साथ ही, वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन शपथ भी ली जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *