काली पूजा स्वागत समिति हरमू के तत्वावधान में स्वागतम बैंक्वेट हॉल सहजानंद चौक हरमू में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि झारखंड भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने नशा-मुक्त समाज के निर्माण का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विदेशी उत्पाती शक्तियां योजनाबद्ध तरीके से युवा पीढ़ी को नशे की गिरफ्त में धकेलने का प्रयास कर रही हैं, जिससे सतर्क रहने की आवश्यकता है। सांसद ने 37 वर्षों से धार्मिक आयोजनों के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए काली पूजा स्वागत समिति की सराहना की। समारोह में वर्षों से संस्था से जुड़े समर्पित सदस्यों को सम्मानित किया गया। संस्थापक अध्यक्ष प्रेम वर्मा समेत अन्य सदस्य थे।


