दुर्ग| ग्राम आलबरस और भरता में दो दिवसीय देवी जस गायन एवं झांकी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर मुख्य अतिथि थे। अध्यक्षता अंडा निकुम भाजपा मंडल अध्यक्ष लिकेश्वर देशमुख ने की। इस अवसर पर विधायक चंद्राकर ने कहा कि यह प्रतियोगिता हमारी संस्कृति और परंपरा को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच है, जहां हम अपनी देवी की महिमा का गायन करते हैं और उनकी झांकी के माध्यम से उनकी कथाओं को प्रदर्शित करते हैं। चंद्राकर ने आगे कहा कि आज समाज में व्याप्त नशा रूपी महिषासुर की वध करने की आवश्यकता है। आज चारों तरफ नशा रूपी जहर का बोल बाला है। लोग नशा रूपी जहर पीकर अपने जीवन को बर्बाद कर रहे हैं।इस नशा रूपी जहर से उबरने की आवश्यकता है वहीं घर , व समाज में सुख समृद्धि और शांति है जहां नशा का वाश नहीं है आप सब से निवेदन करता हूं कि अपने अपने जीवन में नशा का त्याग करे और खुशहाली की जीवन जिए।


