वेंडिंग जोन प्रस्तावित स्थल का आयुक्त ने ​निरीक्षण किया

भिलाई| नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र के फूटकर विक्रेताओं को व्यवस्थापित करने के लिए निगम के जोन-1 नेहरू नगर में 35 व्यवस्थित रूप से दुकानों का निर्माण किया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि इसमें पक्का निर्माण टायलेट ब्लाक, सोलर लाईट, पार्किंग, सौदर्यीकरण इत्यादि जिसकी लागत लगभग 1 करोड़ रुपए प्रस्तावित है। इससे व्यापरियों को एक स्थायित्व मिल सके, निगम और विक्रेताओं के बिच एक अनुबंध होगा, उनको कागजात मिलेगा। जो स्थायित्व होगा, वे अवैध कब्जाधारी नहीं कहलाएंगे। एक निर्धारित स्थल होगा, जहां पर आवश्यकतानुसार नागरिक आकर खरीद सकते है। शासन की महत्वाकांक्षी योजना है, सभी को रोजगार मिले। आयुक्त राजीव कुमार पांडेय, जोन आयुक्त अजय सिंह राजपूत को लेकर प्रस्तावित स्थल नेशनल हाईवे के समीप निरीक्षण करने गए। आयुक्त का कहना था कि दुकानें ऐसी बने जो उपयोगी हो।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *