नशा विरोधी मुहिम में 24 घंटे में 5 काबू किए, हेरोइन समेत अन्य सामान बरामद

लुधियाना| शहर में नशा विरोधी मुहिम के तहत पुलिस ने बीते 24 घंटों में ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए 5 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से कुल 35.19 ग्राम हेरोइन, एक लाइटर, सिल्वर पन्नी और 10 रुपए का नोट बरामद हुआ है, जिसे नशा सेवन के लिए इस्तेमाल किया जाता था। सभी पर एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पहली कार्रवाई थाना सराभा नगर की पुलिस ने 5 बंद पुली सुआ इलाके में गश्त के दौरान शक के आधार पर दो युवकों को रोका। तलाशी में उनके पास से 18 ग्राम हेरोइन मिली। आरोपी सोनू पुत्र शिव, निवासी जावधी कलां ,बॉबी पुत्र पाला राम, निवासी सराभा नगर (मूल: मुज़फ़्फ़रनगर) के रूप में हुई है। दूसरी कार्रवाई थाना मॉडल टाउन पुलिस ने अब्दुल्लापुर बस्ती के पास एक संदिग्ध युवक को रेलवे लाइन के पास पकड़ा। तलाशी में उसके पास से 2.19 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी मनमोहन कुमार उर्फ दुर्गा, निवासी हरकीरतपुरा रेलवे कॉलोनी के रूप में हुई है । तीसरी कार्रवाई: थाना जमालपुर की टीम ने भुखड़ी कलां क्षेत्र में गश्त के दौरान एक युवक को झाड़ियों में छिपा देखा। तलाशी में लाइटर, सिल्वर पन्नी और 10 रुपए का नोट बरामद हुआ। आरोपी: सुदर्शन पुत्र मेजर सिंह, निवासी पहाड़ूवाल के रूप में हुई है। चौथी कार्रवाई थाना मोती नगर पुलिस ने शेरपुर सब्जी मंडी के पास 100 फीट रोड पर गुप्त सूचना के आधार पर रेड की। आरोपी के पास से 15 ग्राम हेरोइन मिली। आरोपी टूना कुमार पुत्र मनोज कुमार, निवासी डीप नगर के रूप में हुई है सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर पूछताछ जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *