फीको ने अंतरराष्ट्रीय एमएसएमई दिवस मनाया, 2 उद्यमियों को सम्मानित किया

लुधियाना | फेडरेशन ऑफ इंडस्ट्रियल एंड कमर्शियल ऑर्गनाइजेशन (फीको) ने अंतरराष्ट्रीय एमएसएमई दिवस के अवसर पर उद्यमियों को सम्मानित किया। शुक्रवार को एमएसएमई विकास और सुविधा कार्यालय, लुधियाना में आयोजित कार्यक्रम में मेसर्स कुडू निट प्रोसेस प्राइवेट लिमिटेड के विपन मित्तल और मेसर्स जीत फास्टनर्स के हरजीत सिंह सग्गू को उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम में सहायक निदेशक एमएसएमई डीएफओ दीपक चेची और कृष्ण कुमार ने सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। सत्र में करीब 60 उद्यमियों ने भाग लिया। फिको प्रधान गुरमीत सिंह कुलार ने कहा कि 27 जून को संयुक्त राष्ट्र द्वारा एमएसएमई के वैश्विक योगदान को मान्यता देने के लिए नामित किया गया है। यह दिवस नवाचार और सतत विकास में इनकी भूमिका को रेखांकित करता है। फीको चेयरमैन केके सेठ ने कहा कि ये इकाइयां समाज के कमजोर वर्गों को आर्थिक मजबूती देती हैं। महासचिव मनजिंदर सिंह सचदेवा ने बताया कि भारत में एमएसएमई का जीडीपी, रोजगार और निर्यात में महत्वपूर्ण योगदान है, जिससे यह देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ बन चुके हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *