नशीली गोलियां व हेरोइन तस्करी के मामले में 1 काबू

लुधियाना| थाना सराभा नगर की पुलिस ने नशीली सामग्री की तस्करी करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। आरोपी से पुलिस ने 7 ग्राम हेरोइन और 270 गोलियां यांडेक्स अल्फा 0.5 एम.जी बरामद की हैं। आरोपी की पहचान सरवन सिंह(32), पुत्र पीपल सिंह, निवासी मुल्लांपुर दाखा के रूप में हुई है। जांच अधिकारी राजपाल सिंह ने बताया कि आरोपी गांव ऑयली कला से बाडेवाल की तरफ जा रहा था, तभी पुलिस ने उसे धर दबोचा। आरोपी के पास से बरामद गोलियों के बारे में पूछताछ की गई, लेकिन वह कोई जवाब नहीं दे सका। आरोपी को पकड़ कर पुलिस ने नशा तस्करी की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है और जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *