नवा रायपुर में नशीली टेबलेट की तस्करी करते हुए पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों की तलाशी के दौरान 136 टेबलेट जब्त किए गए। आरोपियों की गाड़ी में 2.50 किलोग्राम गांजा भी मिला है। आरोपियों ने एक एजेंट से टेबलेट खरीदी थी। पुलिस उसकी भी तलाश कर रही है। पुलिस ने बताया कि नवा रायपुर निमोरा निवासी सागर भारती (26) और ज्ञानेश्वर जोशी उर्फ विनय (20) दोनों नशीले पदार्थ की तस्करी करते हैं।


