नशीली दवाओं की तस्करी करते युवक-युवती गिरफ्तार:ओडिशा से लाकर रायगढ़ में बेचते थे; पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में पुलिस ने युवक और युवती को नशीली दवा की तस्करी करते हुए पकड़ा है। दोनों बाइक से नशीली प्रतिबंधित दवाएं ला रहे थे। तभी पुलिस ने उन्हें घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक शनिवार की शाम को पुलिस को सूचना मिली कि ओडिशा की ओर से एक युवक और युवती पल्सर बाइक से आ रहे हैं और वे नशीली प्रतिबंधित दवाएं रखे हुए हैं। चक्रधर नगर पुलिस ने मेडिकल काॅलेज रोड के पास घेराबंदी की। पुलिस ने दोनों को रोकने की कोशिश की, तो वे भागने लगे। लेकिन पुलिस ने उन्हें वही पकड़ लिया। आरोपियों के पास से 250 नग प्रतिबंधित इंजेक्शन और 160 नग प्रतिबंधित टैबलेट बरामद किया गया। आरोपियों ने बताया कि वे इसे ओडिशा से लेकर आ रहे थे, जिसे रायगढ़ में खपाया जाता। प्रतिबंधित दवा के साथ बाइक भी जब्त पुलिस दोनों को चक्रधर नगर थाना ले आई और आरोपियों के पास से प्रतिबंधित दवाओं के साथ बाइक जब्त की गई है। आरोपियों को एनडीपीएस की धारा 22, 29 के तहत गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। युवती सारंगढ़ जिले​​​​​​​ की रहने वाली पूछताछ में युवक की पहचान अंबेडकर आवास आईटीआई काॅलोनी के रहने वाला दुर्गेश देवांगन उर्फ पिंटू (31) के रूप में हुई। वहीं युवती कुमकुम महंत उर्फ सोनम सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की रहने वाली है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *