चिरमिरी | एमसीबी जिले के चिरमिरी थाना पुलिस ने नशीले इंजेक्शनों की तस्करी करने वाले मुख्य आरोपी शुभम यादव को गिरफ्तार किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि क्षेत्र में नशीले इंजेक्शनों की अवैध बिक्री की जा रही है। घेराबंदी कर पकड़े गए आरोपियों से जब कड़ाई से पूछताछ की गई, तो मुख्य आरोपी शुभम यादव ने स्वीकार किया कि वह रायपुर से नशीले इंजेक्शन लाकर पूरे सरगुजा संभाग में पैडलरों को सप्लाई करता था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन बरामद किए हैं। शुभम यादव एक शातिर अपराधी है, जिसके खिलाफ पूर्व में भी कई थानों में गंभीर मामले दर्ज हैं। वह गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपना ठिकाना बदल रहा था।


