नशीले इंजेक्शन सहित तीन गिरफ्तार

भास्कर न्यूज| महासमुंद महासमुंद जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे एंड-टू-एंड अभियान के तहत एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और सरायपाली पुलिस ने नशीले इंजेक्शन की तस्करी करने वाले एक गिरोह को दबोचने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने घेराबंदी कर दो स्थानीय तस्करों और उनके ओडिसा स्थित मुख्य सप्लायर को गिरफ्तार कर लिया है। 4 फरवरी को पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि सफेद रंग की स्कूटी सीजी 06 एचडी 7122 में प्रतिबंधित दवाओं की खेप ले जाई जा रही है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संदिग्ध वाहन को रोका। तलाशी लेने पर एक्टिवा की सीट के नीचे से 90 नग पेंटाजोसिन लैक्टेट इंजेक्शन और 4 नग खाली सिरिंज बरामद हुई। अविनाश बाग (25 ) निवासी कुटेला टिकरापारा, सरायपाली (विक्रेता)टिकेश्वर दास (26 वर्ष) निवासी लखमरा, जिला बरगढ़, उड़ीसा (मुख्य सप्लायर) शामिल हैं। आरोपियों के कब्जे से नशीले इंजेक्शन 90 नग (पेंटाजोसिन लैक्टेट) एक्टिवा क्रमांक सीजी 06 एचडी 7122 कीमत 30 हजार रुपए, 3 महंगे स्मार्टफोन कीमत 50 हजार रुपए कुल 82657 रुपए जब्त किया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया है। इंजेक्शन की तस्करी करने वाला गिरोह पुलिस की गिरफ्त में। ओडिशा के बरगढ़ से जुड़ा था तस्करी का नेटवर्क पुलिस ने नशीली दवाओं के स्रोत तक पहुंचने में भी कामयाबी पाई। पूछताछ में खुलासा हुआ कि सरायपाली के निवासी किशन और अविनाश यह माल ओडिसा से लेकर आ रहे थे। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बैकवर्ड लिंक के रूप में ओडिसा के बरगढ़ निवासी टिकेश्वर दास को भी धर दबोचा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *