दिव्यांग सशक्तिकरण शिविर में 213 ने लिया लाभ

रायगड़ा/बंधुगांव| बंधुगांव प्रखंड परिसर में गुरूवार को भीमभोई दिव्यांग सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर प्रखंड विकास अधिकारी मिनती जगदेव के तत्त्वावधान में हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में लक्ष्मीपुर विधायक पवित्र साउंत उपस्थित थे। इस शिविर में कुल 213 दिव्यांग लाभार्थियों ने पंजीकरण कराया। इनमें अस्थि विकलांग 81, श्रवण बाधित 52, दृष्टिबाधित 31, बौद्धिक दिव्यांग 42, अन्य 7 थे। कोरापुट जिला मुख्य चिकित्सालय से आए विशेषज्ञ डॉक्टरों ने शिविर में अपनी सेवाएं प्रदान कीं। सभी डॉक्टरों ने दिव्यांगजनों की जांच कर उचित परामर्श व मार्गदर्शन प्रदान किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *