नशे की एक्टिविटीज पर रहेगी प्रशासन की नजर:एसपी बोले- हुडदंगियों से निपटेगी पुलिस; बजरंग दल ने कहा-अर्नगल इवेंट ना हो

इस साल की विदाई और नये साल के जश्न को लेकर लोग तैयारी में जुटे है। वहीं पुलिस ने भी सख्ती बरतने के लिए प्लान बनाया है। शाम से लेकर देर रात शहर में जगह-जगह चेकिंग पाइंट बनेंगे और हुड़दंगियों से निपटा जाएगा। मानक से ज्यादा शराब के नशे में धूत लोगों के पकड़े जाने पर वाहन की जब्ती होगी, तथा जुर्माने की कार्रवाई होगी। इधर, एसपी मनोज कुमार राय ने जुआ, सट्टा और नशे की बिक्री पर सख्ती से रोक लगाने के निर्देश दिए है। उन्होंने इंटेलिजेंस टीम (आसूचना संकलन) को चेताया है कि सभी प्रकार की एक्टिविटीज पर नजर रखी जाए। खासकर, जनवरी में मकर संक्रांति, अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव और गणतंत्र दिवस का पर्व है। इस दौरान सोशल मीडिया पर सतर्कता बरतें और भड़काऊ मैसेज फैलाने वालों पर सख्ती से कार्रवाई करें। सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले चिह्नित किए जाएंगे एसपी ने जिले में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले असामाजिक तत्वों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध सख्त प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। जिले में डीजे का उपयोग पूर्णतः प्रतिबंधित है। अत्याधिक तेज आवाज में ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग करने पर कार्रवाई होगी। शराब पीकर व तेज स्पीड में वाहन चलाने वालों के विरुद्ध भी एक्शन लिया। जिले के ढाबा, लॉज व होटल की चेकिंग के लिए निर्देशित किया। बिना अनुमति के शराब पिलाने वालों के विरुद्ध भी एक्शन लिया जाए। बताया कि नव वर्ष में ओंकारेश्वर में आने वाले बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। इसके लिए पार्किंग एवं दर्शन आसान करने के लिए व्यवस्थित प्लान तैयार किया गया है। पर्याप्त बल लगाया गया है। बजरंग दल ने कहा-अर्नगल इवेंट पर रोक लगाई जाए इधर, बजरंग दल ने नए वर्ष पर आयोजित होने वाले अनर्गल कार्यक्रम पर रोक लगाने की मांग की। आयोजनों के संबंध में कलेक्टर-एसपी को ज्ञापन सौंपा। कहा कि अंग्रेजी नववर्ष के नाम पर धर्म, संस्कृति के विरुद्ध होटल, कैफे व ढाबों पर नए साल की पार्टी की जाती है। जिसमें जोर-जोर से डीजे बजाना, जिससे ध्वनि प्रदूषण होता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *