फिरोजपुर| बस्ती गुरु कर्म सिंह वाली में एक व्यक्ति द्वारा कुछ लोगों को घर के सामने नशे की हालत में खड़े होने से रोका तो आरोपियों ने मारपीट की। पुलिस ने पीड़ित के बयान पर तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। राहुल निवासी बस्ती गुरु करम सिंह वाली ने पुलिस को बताया कि मोहल्ले के कुछ युवकों को नशे की हालत में घर के सामने खड़ा होने से रोका तो मैका , गोरा और रोहित ने मारपीट कर घायल कर दिया। एएसआई महल सिंह ने बताया कि उक्त आरोपियों पर केस दर्ज किया गया है।


