फिरोजपुर | गांव कुट्टी के पास तीन सप्ताह पहले हुए सड़क हादसे में कार की टक्कर से बाइक सवार घायल हो गया था। पुलिस ने पीड़ित के बयानों पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पीड़ित सतनाम सिंह पुत्र लक्ष्मण दास निवासी गांव चक जमालगढ़ जिला फाजिल्का ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि एक फरवरी को वह अपने मोटरसाइकिल कस्बा गुरुहरसहाय की तरफ ड्यूटी पर जा रहा था। गांव कुटी से दो किलोमीटर पहले पोल्ट्री फार्म के पास पहुंचा तो एक कार जिसे गगन मोंगा पुत्र कृष्ण मोंगा निवासी गुरुहरसहाय चला रहा था ने उसके मोटरसाइकिल में टक्कर मारी।


