महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में श्री रामचरितमानस का पाठ शुरू

नवांशहर| गांव बेगमपुर के दशमेश नगर में शिव धाम मंदिर में महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में श्री रामचरितमानस का पाठ का शुभारंभ किया गया। सबसे पहले पंडित मोहन प्रसाद पांडे ने गणेश पूजन किया गया। तदोपरांत शिवलिंग अभिषेक कर श्री रामचरितमानस पाठ का आरंभ किया गया। इसके उपरांत आरती की गई तथा बाद में श्री हनुमान चालीसा का जाप किया गया। इसके बाद भोग लगाने के पश्चात चाय पकौड़ों का लंगर भी लगाया गया। मंदिर के प्रधान छोटे लाल, सेक्रेटरी शिव चरण यादव और कैशियर राम कुमार ने बताया कि बुधवार को सबसे पहले सुबह हवन यज्ञ किया जाएगा। इसके बाद श्री रामायण पाठ का भोग डाला जाएगा। इसके उपरांत भंडारा लगाया जाएगा। इस मौके पर राम लखनपाल, दया शंकर यादव, रजिंदर कुमार, राम लाल, मुन्ना लाल, संत राम, कल्लू प्रसाद, रामानुज राय, वासुदेव यादव, मुकेश कुमार, जगतपाल, सुखाई लाल, मनीष कुमार, फुल चंद, ओमकार दिवाकर, बाल्मिीकी प्रजापति व अन्य लोग मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *