नशे के खिलाफ दो जगह कार्रवाई, 4 काबू

लुधियाना| पुलिस को नशे के खिलाफ दो अलग-अलग मामलों में सफलता मिली है। जोधेवाल थाना पुलिस ने गश्त के दौरान नेहरू विहार काली सड़क पर नवजोत सिंह को नशा करते पकड़ा। तलाशी में उससे लाइटर, सिल्वर पन्नी और 10 रुपए का नोट मिला। वहीं डाबा थाना पुलिस ने सिमरन पैलेस के पास दबिश देकर 42 नशीली गोलियों के साथ प्रिंस कुमार, गौरव कुमार और सत्यम कुमार को गिरफ्तार किया। आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ केस दर्ज किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *